ह्यू जैकमैन ने सालो पहले की थी कुछ इस तरह ऐश्वर्या राय बच्चन के संग फ्लर्ट करने की कोशिश ! 

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और नैचुरल ब्यूटी से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। इंडिया में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनली भी लोग ये मानते हैं कि ऐश्वर्या दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। डेडपूल एंड वूल्वरिन फेम एक्टर ह्यू जैकमैन 2011 में इंडिया आए थे. इस दौरान वो अपनी पत्नी (अब एक्स) Deborra-Lee Furness के साथ थे। इस दौरान ह्यू जैकमैन ने एक अवॉर्ड नाइट में हिस्सा लिया। उन्हें सिनेमा में योगदान के लिए FICCI फ्रेम्स की टीम की तरफ से सम्मानित किया गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति दी थी और एक्टर ने उसे खुले दिल से अपनाया था। इस दौरान ह्यू ने कहा था, 'थैंक्यू ऐश। मुझे कहा गया था कि मुझे दुनिया सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मुझे इंट्रोड्यूस करेंगी। मुझे लगा था कि वो मेरी पत्नी होंगी। मैंने ऐसा इसीलिए कहा क्योंकि मैं स्मार्ट इंसान हूं और मेरी पत्नी सामने बैठी हुई हैं। लेकिन ऐश थैंक्यू. आप वाकई बहुत खूबसूरत हैं। सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस नहीं (पत्नी की तरफ इशारा करते हुए) बल्कि बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। थैंक्यू FICCI  मुंबई इंडिया आना हमारे लिए एक सपना है। हम लंबे समय से आना चाह रहे थे। बता दें कि एक्टर ने अवॉर्ड फंक्शन में काफी एंजॉय किया था। उन्होंने शाहरुख खान और विद्या बालन के साथ डांस किया था। उन्होंने कहा था कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं.वहीं पर्सनल लाइफ में ह्यू का अब Deborra संग तलाक हो गया है। दोनों ने 28 साल की शादी को 2023 खत्म कर दिया है। उनके फैंस इस खबर से काफी दुखी हुए थे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स