बांग्लादेश में जेसोर होटल में आगजनी से 8 की मौत, 84 घायल; हिंसा में 300 से अधिक की मौत।
बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद सरकार गिरने के बाद प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत सामने आई है। यहां जेसोर में सोमवार को एक होटल में आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की जलकर मौत हो गई और 84 लोग घायल हो गए। होटल के मालिक जेसोर जिले के अवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार थे। मृतकों में से दो लोगों की पहचान 20 वर्षीय चयन और 19 वर्षीय सेजन हुसैन के रूप में हुई। अस्पताल के एक कर्मचारी हारुन रशीद ने बताया कि कम से कम 84 लोग वहां इलाज करा रहे थे, जिनमें से अधिकांश छात्र हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोग प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मना रहे थे। जश्न के दौरान कुछ लोगों ने चित्तरमोर इलाके में जाबिर होटल में आग लगा दी और उसके फर्नीचर को तोड़ दिया। वहीं, जिला अवामी लीग कार्यालय और शरशा और बेनापोल क्षेत्रों में 3 और अवामी लीग नेताओं के घरों पर उपद्रवियों ने हमला किया।
बांग्लादेश में आगजनी और भड़की हिंसा में कम से कम अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है। AFP ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बांग्लादेश की सड़कों पर रविवार को हिंसा हुई. इसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 300 हो गई है। झड़प में 100 लोगों की मौत की आधिकारिया पुष्टि हुई है। हालांकि, AFP ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मरने वालों की संख्या कम से कम 300 बताई है। रविवार को हुई भीषण झड़प में 14 पुलिसकर्मियों समेत 100 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। शेख हसीना एयरफोर्स के जेट से भारत की ओर रवाना हुईं. दोपहर करीब 3 बजे भारतीय एयरफोर्स के रडार ने बांग्लादेश से भारतीय सीमा में एक एयरक्राफ्ट डिटेक्ट किया। बांग्लादेश आरक्षण को लेकर फैली हिंसा की आग में जल रहा है।
















































































Leave Your Message