भारत में बांग्लादेश संकट पर चर्चा,  शेख हसीना की भारत यात्रा और सीमा सुरक्षा मुद्दे पर बैठक। 

बांग्लादेश में हो रहे दंगों पर भारत सरकार पूरी नजर रख रही है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है। वो सोमवार की शाम 5:36 बजे दिल्ली के पास हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचीं। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद ही पड़ोसी देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जनवरी 2024 में चुनाव के बाद बनी संसद को भंग करने का ऐलान कर दिया। शेख हसीना कल से ही हिंडन एयरोपर्ट पर है। जिसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बांग्लादेश के संकट पर सर्वदलीय बैठक की गई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। साथ ही संसदीय कार्य मंत्री ने भी इस बैठक में नज़र आए। तो वहीँ बांग्लादेश में हुए तख्तापलट को लेकर संसद में किसी तरह के बयान से पहले मोदी सरकार, सभी दलों को विश्वास में लेना चाहती है। जिससे पहले इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की मौजूदा हालात पर राजनीतिक दलों को ब्रीफ किया। विदेश मंत्री ने कहा है कि बांग्लादेश भारत का खास पड़ोसी देश है। 

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अच्छे रहे हैं। शेख हसीना बांग्लादेश से भागकर भारत आई हैं। वो यहां से ब्रिटेन या किसी दूसरे देश जा सकती हैं। आपको बताना चाहेंगे की सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। बांग्लादेश में हुए तख्तापलट से भारत पर क्या असर पड़ेगा, इस मुद्दे पर विचार किया गया था। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह , एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं थीं। वही वेस्ट बंगाल की बॉर्डर इलाकों में भारत सरकार ने सेना बल बढ़ा दिया है। साथ ही सरकार ने ये भी आश्वासन दिया है की किसिस भी प्रकार की घुसपैठ बांग्लादेश द्वारा भारत में नहीं होने देंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स