'हम होंगे साथ-साथ एक दिन' पर क्या, BJP के राजस्थान में 'फिर गए दिन', तमाशा एग्जिट पोल का।

राजस्थान की सियासत में कांग्रेस और बीजेपी कि जहाँ कांटे की टक्कर है, वहीं पर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे सिंधिया के एक तस्वीर ने सियासी हलचल मचा दी है। इस तस्वीर के क्या मायने हैं यह तो कहना राजनीति में थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन ऐसे में क्या रणनीति तैयार हो रही है। 

एग्जिट पोल का बड़ा दावा 
एग्जिट पोल को देखते हुए यह साफ दिखाई पड़ रहा है। इस बार राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को हो सकता है कि बैक फुट पर आना पड़े। यहाँ 200 में से 199 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब मतगणना की बारी है। काउंटिंग से पहले जहाँ एक तरफ कांग्रेस लगातार दूसरी जीत का दावा कर रही है, तो वहीं बीजेपी सत्ता में वापसी की बात कह रही है। 
दोनों में से किसका दावा सही साबित होता है, यह तो कल रविवार 3 दिसंबर के बाद ही पता चलेगा। इस बीच आए एग्जिट पोल ने यहाँ के मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। दरअसल, आप जब राजस्थान को लेकर आए एग्जिट पोल को देखेंगे, तो यहाँ हंग असेंबली की आशंका नजर आ रही है। ऐसे में यहाँ एग्जिट पोल के आते ही निर्दलीय और बागी उम्मीदवार फोकस में आ गए हैं। इन सभी की बल्ले-बल्ले हो गई है। 

कांग्रेस और बीजेपी का कड़ा मुकाबला
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही ऐसे उम्मीदवारों से संपर्क कर रही है। दरअसल, राजस्थान के लिए अभी तक कुल 10 एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसमें से 6 में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात है, जबकि तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की फिर से सत्ता में वापसी का दावा किया गया है। वहीं, एक एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला होने का दावा किया गया है। जिस तरह का कड़ा और नजदीकी मुकाबला दोनों के बीच है, उससे हंग असेंबली से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में निर्दलीय उम्मीदवार जिसके साथ जाएंगे, वह सरकार बना पाएगा। 

निर्दलीय उम्मीदवार करेंगे नैया पार 
अगर यहाँ कांग्रेस और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो ऐसी स्थिति में बागी और निर्दलीय ही इनकी नैया पार लगा सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी से बागी हुए करीब 32 प्रत्याशी और कांग्रेस से बागी हुए 22 उम्मीदवार निर्दलीय ही खड़े हुए थे। इनमें से आधे भी अगर जीतते हैं और ये जीते हुए प्रत्याशी, जिसके साथ जाएंगे वह सरकार बना पाएगा। कई एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि राजस्थान में बीएसपी को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कुछ और छोटी-छोटी पार्टियां मिलकर 8-16 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। ऐसे में साफ है कि छोटे दल भी राजस्थान में अभी बड़े हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स