बिग बॉस 18 में कोन होगा शामिल, रणवीर शौरी और कटारिया का ताजा बयान।
बिग बॉस ओटीटी 3 का यह सीजन कुछ खास अच्छा नहीं गया है। वही लोगो को भी इस बार का सीजन कुछ खास पसंद नहीं आया है। यही वजह है कि वह बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों कुछ कंटेस्टेंट्स के बिग बॉस 18 में जाने की खबरें आ रही थीं। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम का नाम भी शामिल था। हालांकि शोएब ने इस शो में हिस्सा लेने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा भी कुछ नामों पर दावा किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि ये शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट होने वाले हैं। लेकिन कभी कुछ फाइनल नहीं है। सलमान खान के इस शो में जाने को लेकर रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया से भी पूछा गया कि क्या वह शो में जा रहे हैं? क्या उनको शो में जाने का ऑफर मिला है? इसपर रणवीर शौरी ने तो साफ इनकार कर दिया है कि वह बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल नहीं होंगे। वहीं लवकेश कटारिया का कहना है कि शायद वह शो नहीं करेंगे। ऐसे में हो सकता है कि लवकेश बिग बॉस 18 का हिस्सा हों, क्योंकि उन्होंने पूरी तरह से तो शो में जाने से इनकार नहीं किया है।
इसके अलावा, सुपरहिट यूट्यूब चैनल "राउंड टू हेल" के एक्टर्स ज्यान और फैजी के शो में जाने की भी खूब चर्चा है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, हाल ही में अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने व्लॉग में बिग बॉस 18 में जाने की बात की थी। इस खबर को लेकर वह काफी खुश नजर आ रही थीं। हालांकि, बिग बॉस की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि कृतिका मलिक शो का हिस्सा होंगी या नहीं।
















































































Leave Your Message