विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड के लिए सारा हिल्डेब्रांट से होगा मुकाबला।
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के महिला कुश्ती 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में जगह बना ली है। विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से हराकर फाइनल की ओर कदम बढ़ाया। इस जीत के साथ, विनेश ने भारत के लिए एक और ओलंपिक मेडल पक्का कर दिया है और भारत की 16 सालों की कुश्ती में पदक जीतने की परंपरा को बनाए रखा है। विनेश अब गोल्ड मेडल के लिए 7 अगस्त, बुधवार को यूनाइटेड स्टेट्स की सारा हिल्डेब्रांट से मुकाबला करेंगी। भारत ने भले ही 2008 से अब तक हर ओलंपिक में कुश्ती में मेडल ज़रूर जीता है, लेकिन एक बार भी गोल्ड हाथ नहीं आ सका है। हालांकि इस बार विनेश फोगाट से गोल्ड की उम्मीद है। अगर विनेश गोल्ड ले आती हैं, तो वह ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड जीतने वाली पहली पहलवान बन जाएंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज विनेश के हाथ क्या लगता है।
विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी में मैदान पर उतरीं। 6 अगस्त, मंगलवार को उन्होंने राउंड-16 में जापान की युई सुसाकी को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में विनेश ने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में विनेश की भिड़ंत क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन से हुई, जिसे उन्होंने 5-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर दी। इस जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए एक और ओलंपिक मेडल सुनिश्चित कर लिया है। अब विनेश 7 अगस्त, बुधवार को गोल्ड मेडल के लिए यूनाइटेड स्टेट्स की सारा हिल्डेब्रांट से मुकाबला करेंगी।
















































































Leave Your Message