भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से किया डिसक्वालीफाई।
भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। वह फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन अब वह पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। इसका मतलब साफ है कि विनेश फोगाट आज 50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में नहीं उतर पाएंगी। विनेश से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और विनेश को आज देर रात 12:45 पर अपना गोल्ड मेडल मैच यूएसए की रेसलर के खिलाफ खेलना था लेकिन अब वह इस पूरे मैच से ही बाहर हो गईं हैं जिसमें उन्हें सिल्वर मेडल भी नहीं मिलेगा। अब वह डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। आइये जानें विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से क्यों डिसक्वालीफाई किया गया है। विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में अयोग्य करार दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। विनेश को आज देर रात फाइनल मुकाबला खेलना था।
विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। हालांकि, भारत ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताया है. विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। अब वह आज अपना फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। वहीं विनेश को कोई पदक नहीं मिलेगा। ये पहली बार नहीं है कि जब विनेश को 50 किलोग्राम कैटेगिरी में क्वालीफाई करने में ओवरवेट की दिक्कत का सामना करना पड़ा है क्योंकि पहले वह 53 किलोग्राम कैटेगिरी में हिस्सा लेती थी। इससे पहले उन्हें ओलंपिक क्वालीफायर में भी उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा था जहां काफी मामूली अंतर से वह जगह बनाने में कामयाब हो सकी थी।
















































































Leave Your Message