चुनाव आयोग ने बदली तारीख, मिजोरम के चुनाव परिणाम 4 दिसंबर को होंगे जारी।

चुनाव आयोग की तरफ से मतगणना को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी हैं। कल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान के चुनाव परिणाम आएंगे और यह पता चल जाएगा कि कौन सत्ता में आ रहा है। 
भारतीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के नतीजे 3 दिसंबर घोषित किए जाएंगे, जबकि मिजोरम के चुनाव परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 4 राज्यों में कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसका पता कल देर शाम तक चल जाएगा, लेकिन चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल ने काफी कुछ बता दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार शाम मिजोरम में मतगणना की तारीख 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर की थी। 

चुनाव आयोग ने 1 दिसंबर को मतगणना की तारीखों में बदलाव की जानकारी दी। आयोग के मुताबिक 3 दिसंबर को मिजोरम में ईसाई समुदाय को कोई त्योहार है, जिसके चलते वहाँ के दलों ने इलेक्शन कमीशन से काउंटिंग की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। इसे देखते हुए आयोग ने मतगणना की तारीख बदलकर 4 दिसंबर कर दी है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स