चिन तपाक डम डम": कैसे किशोर कुमार का पुराना डायलॉग बना सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड। 

सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहे चार शब्दों `चिन तपाक डम डम` का ऑडियो अब एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। यह डायलॉग बच्चों के लोकप्रिय कार्टून शो `छोटा भीम` से लिया गया है, जहां यह टाकिया नाम के विलेन का कैचफ्रेज़ है। टाकिया आम तौर पर अपनी जादुई शक्तियों का प्रदर्शन करते समय `चिन तपाक डम डम` शब्द का इस्तेमाल करता है। इस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है, और कई रील्स और मीम्स बने हैं। क्या आप जानते हैं कि `चिन तपाक डम डम` का यह कैचफ्रेज़ एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर से भी जुड़ा है? दरअसल, इस डायलॉग का प्रभाव इतना व्यापक हो गया है कि यह एक बॉलीवुड अभिनेता से भी जुड़ा हुआ है।

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि 'चिन तपाक डम डम' का कनेक्शन किशोर कुमार से जुड़ा हुआ है। इसकी खोज भी सोशल मीडिया यूजर्स ने की है। हाल ही में किशोर कुमार के फैन पेज ने वह वीडियो शेयर की है, जिसमें दिवंगत सिंगर-एक्टर किशोर कुमार 'चिन पताक डम डम' डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। ये डायलॉग साल 1966 में आई फिल्म 'लड़का लड़की' का है, जिसे किशोर कुमार ने पूरी फिल्म ने बोला है। यानी 'चिन तपाक डम डम' का आईडिया किशोर कुमार के इसी फिल्म से लिया गया है। किशोर कुमार भारतीय फिल्म उद्योग की ऐसी धरोहर हैं जिनकी जैसी प्रतिभा फिर शायद ही किसी को नसीब हो। उनके लंबे और शानदार करियर में उन्होंने 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू', 'मेरे सामने वाली खिड़की में' और 'मेरे महबूब कयामत होगी' जैसे कई बेहतरीन गाने दिए हैं। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जादुई आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसती है और उनकी म्यूज़िक की अनोखी छाप हर जगह महसूस की जाती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स