हरियाणा सीएम ने तीज पर गैस सिलेंडर और 'लखपति दीदी' योजना का किया ऐलान। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीज के मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख लाभार्थी बहनों को अब केवल 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। यह सुविधा उन 46 लाख परिवारों को मिलेगी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम है सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी सराहना की, जिन्होंने हर घर में गैस कनेक्शन सुनिश्चित करने की व्यवस्था की। जींद में आयोजित 'राज्य स्तरीय तीज महोत्सव' में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने खुद को महिलाओं का 'भाई' बताते हुए कहा कि जब भाई घर में आता है, तो बहनों की आवाज़ें और खुशी बढ़ जाती हैं। सीएम ने यह भी उल्लेख किया कि सावन के महीने और माताओं-बहनों के पावन त्योहार तीज के अवसर पर यह समारोह विशेष महत्व रखता है।

सीएम सैनी ने कहा, तीज महोत्सव में आना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं सभी बहनों का हाथ जोड़कर अभिनंदन करता हूं। मुझे अपनी बहनों के बीच में आने का अवसर मिला है।"उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए खुशी की बात है कि हमारी बहनें अब कौशल के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। हमने रोजगार स्थापित करने वाली बहनों को सम्मानित किया है और स्वयं सहायता समूहों की बहनों को 100 करोड़ रुपए का ऋण भी प्रदान किया है। हमारी 'लखपति दीदियों' ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। मैं उन्हें भी ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में 'लखपति दीदी' पहल की शुरुआत की थी। हरियाणा में दो लाख बहन-बेटियों को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य रखा गया है, और हम इस दिशा में तेजी से प्रगति कर रहे हैं। पहले चरण में 62 हजार 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स