वायनाड भूस्खलन पर पीएम मोदी का दौरा तय, राहुल गांधी की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील। 

वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद अभी भी 138 लोग लापता हैं। प्रशासन ने लापता लोगों की एक लिस्ट भी जारी की है। प्रधानमंत्री मोदी इस हफ्ते के अंत तक वायनाड में जा सकते हैं। सूचना के अनूसार प्रधानमंत्री मोदी जी 10 या 11 अगस्त को वायनाड जा सकते हैं। वायनाड में भारी बारिश और भूसंख्लन से तबाही मची जिसके चलते वहां 300 से ज़्यदा अधिक लोगो की  मौत हो गई है। पीएम मोदी यहां पर जाकर हलातो का जायजा लेंगे। साथ ही इस दौरान प्रधानमंत्री पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक विशेष विमान से कन्नूर पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम  मोदी  हेलीकाप्टर से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वो कुछ राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां फिलहाल 10,000 से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में कहा, "मैंने हाल ही में अपनी बहन के साथ वायनाड का दौरा किया और वहां की त्रासदी को देखकर लोगों के दर्द और कठिनाई को महसूस किया। इस हादसे में 200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और कई लोग लापता हैं। मैं केंद्र और राज्य सरकार, NDRF, SDRF, सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, अग्निशामक विभाग और अन्य एजेंसियों की सराहना करना चाहता हूँ, साथ ही कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना से मिली सहायता के लिए भी आभार व्यक्त करता हूँ। यह एक गंभीर त्रासदी है। मैं केंद्र सरकार से वायनाड के लिए एक व्यापक पुनर्वास पैकेज की मांग करता हूँ, जिसमें आपदा-रोधी बुनियादी ढांचा निर्माण और समुदायों की सहायता शामिल हो। इसके साथ ही, मैं सरकार से वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील करता हूँ।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स