जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम वीडियो में लोकल डांसर की मस्ती, वीडियो देख फैन हुए लोग। 

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की पैन इंडिया फिल्म 'देवरा पार्ट 1' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और गाने लगातार जारी किए जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'धीरे धीरे' आया है, जिसमें जाह्नवी और जूनियर एनटीआर बीच, झरने और तालाब में मस्ती करते दिख रहे हैं। जाह्नवी ने इस गाने के दो बीटीएस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक वीडियो उन्होंने स्टोरी में और दूसरा पोस्ट में डाला है। इन वीडियो में सेट पर हो रही मस्ती देखी जा सकती है। सामने आए पहले वीडियो में शूटिंग की झलक देखने को मिल रही है। इसमें जाह्नवी कपूर तालाब और झरने के सामने व्हाइट ड्रेस में डांस कर रही हैं। वो पानी से खेलती भी नजर आ रही हैं। शूटिंग के सेट पर काफी लोग मौजूद दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। बेहद खूबसूरत लग रही एक्ट्रेस को लेकर शिखर पहाड़िया ने लिखा, 'वाह ये देवी कौन है? वहीं इस गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने लिखा, 'कितना कूल है। 

जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक अनजान शख्स जाह्नवी के जैसे अजीब तरीके से डांस करने की कोशिश कर रहा है। जैसे जाह्नवी पानी उछाल रही हैं, वह भी वही कर रहा है। इस बीच, वहां मौजूद स्पॉट दादा उसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि पानी जो जाह्नवी उछाल रही हैं, वह स्पॉट दादा पर गिर रहा है और अनजान शख्स का पानी भी उन पर ही गिर रहा है। इसके बावजूद, स्पॉट दादा हंस रहे हैं और अनजान शख्स पूरी तरह से उत्साहित है। वीडियो के साथ जाह्नवी ने लिखा, मैंने लोकल लोगों को इंस्पायर कर दिया। और उनकी यह वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे है। बता दें, जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'देवरा' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अभी कुछ ही गानों की शूटिंग बाकी रह गई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। एक्शन थ्रिलर फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स