अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह के पुनर्निमाण के लिए दिया '1.21 करोड़ रुपए' का दान। 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'खेल खेल में' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म इस साल उनकी तीसरी रिलीज़ होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार, एक शानदार अभिनेता के अलावा, अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं और अक्सर बड़े दान करते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर से अपनी उदारता का परिचय दिया है, जिससे हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। हाल ही में अक्षय कुमार ने मुंबई के हाजी अली दरगाह का दौरा किया, जहां हाजी अली दरगाह ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी श्री सुहैल खंडवानी ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। दरगाह पर दुआ मांगते हुए अक्षय कुमार की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस दौरान, अक्षय कुमार ने एक और नेक काम किया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 

अक्षय ने दरगाह के एक हिस्से के पुनर्निमाण की जिम्मेदारी ली है और इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपए दान किए हैं। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने दरगाह के पुनर्निमाण के लिए करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपए दान में दिए हैं। अक्षय की इस उदारता की हर तरफ सराहना हो रही है। बता दें कि इससे पहले अक्षय ने मुंबई में अपने घर पर लंगर लगाया था। इस दौरान का एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अक्षय कुमार खुद लंगर में खाना सर्व करते दिखे थे। अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'सिंघम अगेन', 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स