जापान में भूकंप से मचा हड़कंप: 6.9 और 7.1 की नापी गई तीव्रता, सुनामी आने की दी गई चेतावनी। 

जापान में हाल ही में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। झटके जापान के दक्षिणी हिस्से में, विशेषकर क्यूशू द्वीप पर महसूस किए गए हैं। अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को क्यूशू में लगातार दो बड़े भूकंप आए। पहला भूकंप 6.9 की तीव्रता का था, और इसके कुछ समय बाद दूसरा भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.1 थी। इस घटना के चलते जापान के तटीय इलाकों—मियाजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता—में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

भूकंप को तीव्रता के लिहाज से अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है।  2.5 से 5.4 तीव्रता वाले भूकंप माइनर कैटेगरी में होते हैं। 5.5 से 6 तीव्रता वाले भूकंप को हल्का खतरनाक भूकंप माना जाता है, इसमें मामूली नुकसान होने की संभावना रहती है। अगर 6 से 7 तीव्रता का भूकंप आता है तो नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 7 से 7.9 के भूकंप को खतरनाक माना जाता है। इस तीव्रता के भूकंप से इमारतों में दरार या उनके गिरने की आशंका रहती है। इससे ऊपर की तीव्रता वाले सभी भूकंप को बेहद खतरनाक कैटेगरी में रखा जाता है। सुनामी के अलर्ट में क्यूशू के दक्षिणी तट और पास के शिकोकू द्वीप पर 1 मीटर करीब 3.3 फीट तक की लहरें उठने की भविष्यवाणी की गई। जापान के NHK पब्लिक टेलीविजन ने कहा कि भूकंप के केंद्र के पास मियाजाकी एयर पोर्ट पर खिड़कियां टूटने की खबरें हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स