तापसी पन्नू की फिल्म स्क्रीनिंग में पपाराजी पर गुस्सा, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आज 9 अगस्त को होगी रिलीज।
तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। यह फिल्म 2021 की रोमांटिक थ्रिलर 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है और आज रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज से पहले बीती रात एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकार विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू, सनी कौशल, और जिमी शेरगिल शामिल हुए। स्क्रीनिंग के इस इवेंट में सनी के बड़े भाई विक्की कौशल और उनके माता-पिता शाम कौशल और वीना कौशल भी शामिल हुए। इवेंट से जुड़े तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सितारों के शानदार लुक को देखा जा सकता है। इवेंट में तापसी पन्नू का लुक काफी ध्यान खींचने वाला था। वह ब्लैक और रेड रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपनी ब्लैक ड्रेस पर लाल धनुष जैसी सैश के साथ स्टाइल को और बढ़ाया। इस लुक में वह वाकई बेहद हसीन लग रही थीं।
स्क्रीनिंग के बाद जब तापसी अपनी कार की ओर जा रही थीं, तो पपाराजियों की भीड़ ने उनकी तस्वीरें खींचने की होड़ मचाई। इस स्थिति से तापसी काफी नाराज हो गईं और गुस्से में नजर आईं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी एक पैपराजी पर अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं और कहती हैं, "मेरे पर चढ़िए मत, आप ऐसा कर के मुझे डरा रहे हैं। इसके बाद, बाकी पपाराजी उन्हें माफ़ी मांगने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, और कुछ लोग तापसी का मजाक भी उड़ा रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब तापसी ने पपाराजी के प्रति इस तरह की प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि तापसी की फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आज 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जयप्रद देसाई ने संभाली है।
















































































Leave Your Message