शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी, चुनाव लड़ने के विषय में संशय। 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है की वह जल्द ही अपने देश बांग्लादेश को वापसी करेगी। नई कार्यवाहक सरकार बनने के बाद बांग्लादेश चुनाव के लिए हसीना अपने स्वदेश को लौटेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे की ओर से यह दावा किया गया है। उनके बेटे ने यह जरूर कहा है कि वह अगले चुनाव के लिए बांग्लादेश वापस आएंगी। मगर यह स्पष्ट नहीं किया है कि हसीना चुनाव लड़ेंगी या नहीं। बता दें कि बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में शुरू हुए छात्रों के देश व्यापी विरोध प्रदर्शन से हालात इतने खराब हो गए कि पूर्व प्रधानमंत्री को अपना देश छोड़कर भारत आना पड़ था। बांग्लादेश में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं, जहां हिंसा, आगजनी, और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हत्याओं का सिलसिला जारी है। कई हफ्तों के गंभीर विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इस स्थिति के बाद, हसीना भारत आ गईं और फिर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने अब 'नोबेल शांति पुरस्कार' विजेता मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। यूनुस के नेतृत्व में कार्यवाहक सरकार ने शपथ ग्रहण कर लिया है। 

शेख हसीना फिलहाल भारत में ही है। जैसे ही वहा की अंतरिम सरकार चुनाव लड़ने का फैसला करेगी वैसे वह अपने देश बांग्लादेश वापस चली जाएगी।  साथ ही अभी 76 वर्षीय शेख हसीना ने यह बात की अभी तक कोई पुष्टी नहीं करी है की वह चुनाव लड़ेगी या नहीं। इसके साथ ही जॉय ने यह भी कहा है की मेरी माँ मौजूदा कार्यकाल के बाद ही राजनीति से संन्यास ले लेतीं। मेरी कभी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी और मैं अमेरिका में बस गया था। लेकिन हाल ही में बांग्लादेश में हुई घटनाओं ने दिखाया कि वहां नेतृत्व की कमी है। इसलिए मुझे अपनी पार्टी के लिए सक्रिय होना पड़ा और अब मैं इस स्थिति का सामना कर रहा हूं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स