नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड में करेंगे दौरा, साथ ही स्तिथि में सुधार के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता की करी मांग।
भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और वहां के हालात का जायजा लेंगे। वे राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे और अस्पताल जाकर घायलों और उनके परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर करीब 12:15 बजे वे लैंडस्लाइड प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे, जहां उन्हें बचाव अभियानों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद, प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल भी जाएंगे, जहां वे भूस्खलन के पीड़ितों से मिलेंगे। अंत में, मोदी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें घटना और राहत कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे से पहले, केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने केंद्रीय टीम से मुलाकात की और राहत व पुनर्वास कार्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव कुमार की अगुवाई में केंद्रीय टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और वहां के लोगों से बातचीत की। इस टीम ने कहा कि वायनाड में भूस्खलन का प्रभाव बहुत गंभीर है और इसकी स्थिति का पूरी तरह से अध्ययन करने की आवश्यकता है। टीम ने केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति के साथ बैठक की और बचाव कार्यों, राहत शिविरों, शव-परीक्षण, शव सौंपने, अंतिम संस्कार, डीएनए नमूनों और लापता लोगों पर चर्चा की। राज्य सरकार ने बताया कि वायनाड के चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम क्षेत्रों में बहुत नुकसान हुआ है, और इन जगहों पर पुनर्वास के लिए 2,000 करोड़ रुपये की जरूरत है।
















































































Leave Your Message