पेरिस ओलंपिक 2024 में ईमान खलीफा ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में  जीता गोल्ड मेडल। 

पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जीरिया की महिला बॉक्सर ईमान खलीफा ने जीता गोल्ड मैडल। ईमान खलीफा पर यहां तक बायोलॉजिकल मेल होने का भी आरोप लगाया गया बीते शुक्रवार को ईमान खलीफा ने वुमेंस 66 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया। अल्जीरिया की महिला बॉक्सर जेंडर विवाद को लेकर खूब चर्चाओं में रहीं ईमान ने चीन की यांग लियू के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। ईमान खलीफा ने 16वें राउंड का मैच इटली की बॉक्सर एंजेला कैरिनी के खिलाफ खेला था। ईमान खलीफा के सामने इटली बॉक्सर ने कुछ सेकेंड में ही मुकाबला छोड़ दिया था और वह रिंग से बाहर चली गई थीं।  इसक बाद ईमान खलीफा ने फाइनल तक अपने सभी मैच एक तरफा जीते। ईमान खलीफा का भिड़ंत हंगरी की ल्यूका अन्ना हामारी से हुई थी. इस मैच में ईमान खलीफा ने 5-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। फिर सेमीफाइनल में अल्जीरिया की बॉक्सर ने थाईलैंड की जंजेम सुवानाफेंग को 5-0 से दी शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करने वाली ईमान खलीफा ने फाइनल में भी एकतरफा जीत हासिल की। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल में ईमान ने चीन की यांग लियू को 5-0 से हराया। इस तरह उन्होंने विवादों के बीच पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीता। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स