ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें, आखिर सच्चाई क्या है?

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय से सुर्खियों में हैं, हाल ही में उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ महीनों से यह खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं, खासकर जब यह कपल अनंत और राधिका की शादी में अलग-अलग पहुंचा था। इसी ने तलाक की अफवाहों को हवा दी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें केवल अफवाहें हैं और वे अलग होने वाले नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या का तलाक नहीं होगा। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बच्चन परिवार में आज तक एक भी तलाक नहीं हुआ है। और यह कथित तौर पर एक बड़ा कारण है कि उनके बीच मतभेद के बावजूद दोनों अलग नहीं होंगे। हालांकि पहले भी देखा गया है कि जब अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई थी, तब श्वेता बच्चन और उनके पति निखिल नंदा के बीच काफी मतभेद थे। इसका बड़ा कारण था कि निखिल करिश्मा से जुड़े थे और इसीलिए मतभेद सामने आए थे। हालांकि फिर भी उनका तलाक नहीं हुआ। काफी समय पहले इसी तरह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बीच भी मतभेद की कई खबरें आई हैं, लेकिन फिर भी वे अलग नहीं हुए. शायद यही वजह है कि कहा जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय भी तलाक लेकर अलग नहीं होंगे। जहां एक तरफ तलाक की अफवाहें फैल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ खबरें ये भी हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं।  

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में एक प्रमुख नाम है। उनकी मुलाकात 1999 में फिल्म "ढाई अक्षर प्रेम"के फोटोशूट के दौरान हुई। दोस्ती ने प्यार का रूप लिया, और 2006 में "उमराव जान" के सेट पर अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया। दोनों ने 2007 में शादी की, और 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स