कोलकाता डॉक्टर की हत्या पर देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, दिल्ली में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या की घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) इंडिया ने सोमवार से देश भर के सरकारी अस्पतालों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। फोर्डा ने बाकायदा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर नियमित सेवाएं बंद करने की घोषणा की है और देश भर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) से इस हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। इसके मद्देनजर दिल्ली के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एम्स में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी हड़ताल की घोषणा की। इससे दिल्ली में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा सकती है। एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएमएमसी) के सुचेता कृपलानी, कलावती सरन, लोकनायक, जीबी पंत, जीटीबी, डीडीयू, अंबेडकर अस्पताल व इहबास (मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) इन दस बड़े अस्पतालों के आरडीए ने अस्पताल प्रशासन को हड़ताल की सूचना दे दी है।
दिल्ली के डॉक्टर्स कोलकाता महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में वहां के डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। आज डॉक्टरों का हड़ताल पर जाने की वजह से दिल्ली के बड़े अस्पतालों में ओपीडी, ओटी, वार्ड में रेसिडेंट डॉक्टर्स की सेवा उपलब्ध नहीं होगी। सरकारी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज में रेसिडेंट्स डॉक्टर ड्यूटी पर उपलब्ध होंगे।
















































































Leave Your Message