माधुरी दीक्षित ने गाने से परहेज की वजह बताई, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा। 

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल को आखिर कोन नहीं जानता माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन सुपरहिट और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें उनकी शानदार एक्टिंग और डांस के लिए जाना जाता है। माधुरी दीक्षित को 90 के दशक की टॉप और सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी कहती हैं कि उन्हें गाना गाने से मना किया गया है। इस वजह से वह सिंगिंग से परहेज करती हैं और गाने से बचती हैं। वीडियो में वह यह भी बताती हैं कि इस निर्णय का उनके करियर पर क्या प्रभाव पड़ा है और क्यों उन्होंने गाना गाने से खुद को दूर रखा है। फैंस इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि माधुरी दीक्षित, जो एक बेहतरीन गायिका भी रही हैं, अब गाने से खुद को रोक रही हैं।

इन दिनों माधुरी दीक्षित अपने यूएसए फैन मीट टूर के कारण सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस टूर की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो भी काफी चर्चा में रहा। अब माधुरी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें गाना गाते हुए देखा जा सकता है। गाना खत्म करने के बाद, वह हंसते हुए कहती हैं, "मैं इसलिए गाना गाने से दूर रहती हूं क्योंकि मेरी सांस और आवाज एक साथ निकलती है। एक बार मैंने अपनी मम्मी के सामने गाया, तो उन्होंने मुझसे कहा कि 'बेटा, आज के बाद मत गाना। यह किस्सा सुनकर इवेंट में मौजूद लोग भी हंस पड़ते हैं। बस अपने इसी बात को लेकर अब वह चर्चा का विषय बनी हुई है और उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही हम आपको बताना चाहेंगे की बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों अनीस बज्मी की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स