एग्जिट पोल के बड़े दावे, पांचों राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा संकेत! ये हो सकता है परिणाम।

विधानसभा सभा चुनाव: इस समय चुनावी हलचल जोरों पर है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी, ओबीसी, महिला, युवा, किसान और गरीब तबके का वोट हासिल करने में कांग्रेस से आगे है। 
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पहले से एक टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। इन राज्यों में से‌ चार मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आ जाएंगे। पहले मिजोरम के नतीजे भी इसी दिन आने थे, लेकिन शुक्रवार को चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी कि पू्र्वोतर‌ के इस राज्य के नतीजे सोमवार 4 दिसंबर को जारी होंगे। 

इसके पहले 30 नवंबर को तेलंगाना में आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की टक्कर होती दिख रही है, जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त है। 
हालांकि, इन एग्जिट पोल में सीटवार आंकड़े भी सामने आए हैं, जिसकी बदौलत 2024 के लोकसभा चुनाव का कमोबेश अनुमान लगाया जा रहा है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक 2018 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को मैच करें, तो इस बार भी बीजेपी को ही बढ़त मिलने के आसार हैं। 

एग्जिट पोल में महिला वोटर्स और देश भर में 10 करोड़ से ज्यादा परिवार किसानों के हैं। चुनावी एग्जिट पोल कहता है कि मध्य प्रदेश में 44 फीसदी किसान बीजेपी के साथ हैं। कांग्रेस के साथ 43 फीसदी। राजस्थान में बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा वोट दे रहे हैं, कांग्रेस पीछे है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को किसानों का वोट ज्यादा मिल सकता है, लेकिन बीजेपी का वोट किसानों में 8 फीसदी तक बढ़ रहा है। तेलंगाना में कांग्रेस किसान वोट लेने में सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर केसीआर की पार्टी और तीसरे नंबर पर बीजेपी है। 

महिलाओं के वोट की बात करें, तो केवल तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी है। युवा वर्ग की भी पहली पसंद एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी ही है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के तमाम कोशिशें के बावजूद बीजेपी को पछाड़ना आसान नहीं होने वाला। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स