पेरिस ओलंपिक 2024: भारत 71वें स्थान पर, पाकिस्तान ने एकमात्र गोल्ड के साथ 62वां पाया स्थान।
पेरिस ओलंपिक 2024 का अब समाप्त हो गया है। भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का परिणाम मिला-जुला रहा। भारत ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें 5 ब्रॉन्ज और1 सिल्वर शामिल है। इस बार भारत के खाते में गोल्ड मेडल नहीं आया। अपेक्षाएं थीं कि भारत इस बार मेडल की दहाई का आंकड़ा पार करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब जानिए कि कौन से देश ने सबसे ज़्यादा मेडल जीते और भारत मेडल टैली में किस स्थान पर रहा। पेरिस ओलंपिक में युनाइटेड स्टेट्स ने सबसे ज़्यादा 126 मेडल जीते, जिनमें 40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल हैं। चीन इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा, उसने कुल 91 मेडल जीते, जिसमें 40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज शामिल हैं। युनाइटेड स्टेट्स और चीन इस बार के पेरिस ओलंपिक में सबसे ज़्यादा मेडल जीतने वाले देश रहे।
पेरिस ओलंपिक की मेडल टैली में भारत 6 मेडल के साथ 71वें स्थान पर रहा। वहीं, पाकिस्तान, जिसने केवल एक गोल्ड मेडल जीता, मेडल टैली में भारत से ऊपर रहा और 62वें स्थान पर काबिज़ रहा। मेडल टैली में किसी भी देश का स्थान सबसे ज़्यादा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की संख्या के आधार पर तय किया जाता है। इस तरह, सिर्फ एक गोल्ड मेडल जीतने वाला पाकिस्तान टैली में भारत से आगे रहा। वही इस बार भारत को सिर्फ 6 मेडल से ही संतुष्त करना पड़ा। हालांकि भारत के खाते में 7वां मेडल महिला पहलवान विनेश फोगाट के फैसले के बाद जुड़ सकता है। विनेश को फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सिल्वर मेडल की अपील की थी, जिसका फैसला आना अभी बाकी है।
















































































Leave Your Message