पीएम मोदी ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 14 अगस्त को भारत के विभाजन के समय पीड़ा और दर्द झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के साहस को याद करने का दिन है, जिन्होंने विभाजन का कठिन समय झेला और नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत की। 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन ने भारत का बंटवारा किया, जिसके बाद पाकिस्तान के रूप में एक नया देश बना। पीएम मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कहा कि हम उन लोगों को याद कर रहे हैं जिन्होंने विभाजन के दौरान गहरा दुख झेला। यह दिन उनके साहस को सलाम करने का है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने जीवन को फिर से शुरू किया और बड़ी सफलता पाई। उन्होंने इस अवसर पर देश में एकता और भाईचारे की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उस वक्त लोगों को काफी ज्यादा दुख उठाना पड़ा। बंटवारे के बाद बड़े पैमाने पर दंगे हुए, जिसकी वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। इसमें सैकड़ों लोगों की जानें भी गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद करने के लिए 2021 में ऐलान किया कि हर साल 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने इस दिन का ऐलान करते हुए कहा था कि 14 अगस्त उन तमाम लोगों के संघर्षों और बलिदान की याद में मनाया जाएगा, जिन्होंने बंटवारे का दंश झेला। उन्होंने कहा था कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
















































































Leave Your Message