प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इस्तीफे की घोषणा की, सितंबर में पार्टी अध्यक्ष चुनाव में भाग लेने से इनकार।
जापान के प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे का किया ऐलान, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सितंबर में होने वाले पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जापान के सरकारी टीवी चैनल ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के अधिकारियों को सूचित किया है कि वह सितंबर में होने वाले पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में भाग नहीं लेंगे। किशिदा को 2021 में अपनी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था और उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। किशिदा के पीएम पद छोड़ने की मुख्य वजह पार्टी के भीतर विवाद बताया जा रहा है। बुधवार को किशिदा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। वह अगले महीने एलडीपी के नए नेता के चुनाव तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे।
फुमियो किशिदा का चुनाव से पहले यह ऐलान काफी चौंकाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के प्रधानमंत्री पद छोड़ने की वजह पार्टी के कुछ नेता हैं जो उनकी सरकार के खिलाफ हो गए थे। इन नेताओं का मानना है कि किशिदा के नेतृत्व में अगला चुनाव जीतना मुश्किल होगा, क्योंकि वर्तमान में जापान पार्टी विवादों में घिरी हुई है। यूनिफिकेशन चर्च से जुड़े खुलासे और दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग के विवाद ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिर रही है, जो एक बड़ा कारण है। किशिदा के कार्यकाल में पार्टी के कई नेताओं के भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल होने की खबरें आई हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता 20 फीसदी से नीचे चली गई है।
















































































Leave Your Message