विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक मेडल पर CAS का फैसला 16 अगस्त तक किया गया स्थगित।
पेरिस ओलंपिक 2024 के खत्म होने के बाद जिस घड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह अब और भी लंबा हो गया है। भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दिया गया था। इस फैसले के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई, और विनेश भी अत्यंत निराश हुईं। विनेश ने इस फैसले को चुनौती देने के लिए कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील की, जिसमें उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल देने की मांग की थी। हालांकि, CAS ने मेडल पर निर्णय को 16 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। अब विनेश फोगाट के मामले पर 16 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे फैसला आने की उम्मीद है। इस फैसले का असर भारतीय ओलंपिक खेलों और विनेश की कैरियर पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
पेरिस ओलिंपिक में विनेश फोगाट ने गोल्ड मैडल मैच में पहुंचने के साथ हिम इतिहास रच दिया था। वह रेसलिंग में पहुँचने वाली भारत की पहली रेसलर महिला बनी थी। फाइनल वाले दिन जब उनका वजन मापा गया तो वह 50 किलो 100 ग्राम निकला जिसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। बता दें, विनेश ने फाइनल से एक रात पहले अपने वजन को कम करने के लिए सारे तरीके आजमाए थे। उन्होंने जॉगिंग, साइकलिंग करने के साथ अपने बाल और नाखून तक काटे लेकिन फिर भी उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। जिसके बाद उन्हें इतना ज़्यादा बुरा लगा था की उन्होंने 8 अगस्त को रेसलिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। बता दे विनेश फोगाट भारत की सफल रेसलर में से एक है। इस बार पेरिस ओलिंपिक में मैडल जीतने का उनके पास एक सुनेहरा मौका था लेकिन उनके 100 ग्राम वजन की बढ़ोतरी ने उनकी और सभी भारतवाशियो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
















































































Leave Your Message