कौन-कौन है 'केजरीवाल' भाई? दिल्ली के लिए एक केजरीवाल काफी है, BJP ने कहा 'फ्लॉप शो'
अभी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह को जेल से छुटकारा भी नहीं मिला कि, आप पार्टी के एक दिग्गज नेता गोपाल राय ने दिल्ली के घर-घर में जाकर मुहीम चला दी 'मैं भी केजरीवाल'।
'मैं भी केजरीवाल' अभियान की शुरुवात
गोपाल राय ने लक्ष्मी नगर इलाके में 'मैं भी केजरीवाल' अभियान की शुरुआत के बाद कहा कि, 'बीजेपी लोकसभा चुनाव में हार के डर से केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रच रही है।' दिल्ली के मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिलने के बाद दिल्ली में एक बार फिर, आप और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चरम पर पहुंच गया है। जहाँ आम आमदी पार्टी ने बीजेपी पर सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश का आरोप लगाते हुए, 'मैं भी केजरीवाल' अभियान की शुरुआत दिल्ली में कर दी है। वहीं दिल्ली में बीजेपी के नेताओं ने आप के इस मुहिम को पहले दिन फ्लॉप शो करार दिया। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में अपना 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान शुरू किया, जिसमें लोगों से राय मांगी गई कि, क्या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए या गिरफ्तार होने की स्थिति में जेल से सरकार चलानी चाहिए।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान को बताया फ्लॉप
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने की। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में घर-घर जाकर अभियान चलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा लोकसभा चुनाव में हार के डर से केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रच रही है। बीजेपी के मुख्य सचिव उनके भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी का ‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान फ्लॉप हो गया है और बेकार साबित हुआ है, क्योंकि लोग आप नेताओं और कार्यकर्ताओं से जवाब-सवाल पूछ रहे हैं। लोगों ने शहर भर में आप कार्यकर्ताओं से शराब घोटालों और जल बोर्ड घोटालों के अलावा सीएम के आलीशान बंगले के निर्माण में भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे।
आप और भाजपा की जुबानी जंग जारी
डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान को भी कोई समर्थन नहीं मिला और आम लोग ‘मैं भी केजरीवाल’ बनकर आए, आप कार्यकर्ताओं से पूछ रहे थे कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार क्यों किया? यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि आप का ‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान लॉन्च होने के कुछ ही घंटों के भीतर खत्म हो गया है। दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा था कि, राघव चड्ढा समेत पूरी आम आदमी पार्टी के नेता हताशा और निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। क्योंकि उनके अतीत के भ्रष्ट कर्म अब उन्हें परेशान कर रहे हैं।
















































































Leave Your Message