सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का आरोप, गैर-जमानती वारंट जारी, कोर्ट में अनुपस्थित। 

हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले अपने गानों और डांस से देशभर में प्रसिद्धि पाने के बाद, उन्होंने बिग बॉस में भी भाग लिया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। लेकिन अब सपना चौधरी एक हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी केस में फंस गई हैं। सपना चौधरी पर 2021 के एक केस में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले के चलते उन्हें गंभीर कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी। सपना पर पवन चावला नाम के एक व्यक्ति ने पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पवन चावला ने डांसर और सिंगर के खिलाफ साल 2021 में दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज कराई थी। पवन ने शिकायत में बताया था कि सपना चौधरी ने उनसे पैसों की धोखाधड़ी की। 

पवन चावला ने दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सपना चौधरी ने उनसे बिजनेस के बहाने पैसे लिए थे। हालांकि, सपना और उनके परिवार पर आरोप है कि उन्होंने उन पैसों का उपयोग बिजनेस के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कामों में किया। इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने IPC की धारा 420 और 406 के तहत अपराध को ध्यान में रखते हुए सपना चौधरी को समन भेजा था। इसके बावजूद, सपना ने कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद, कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। सपना को मंगलवार को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वे इस बार भी कोर्ट में नहीं आईं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स