प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर श्रद्धांजलि की अर्पित।
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। वह 94 साल की उम्र में 16 अगस्त 2018 को निधन हो गए थे। इस विशेष दिन पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पुष्प अर्पित करके अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनके देश की सेवा के प्रति सम्मान प्रकट किया। उनके योगदान और प्रेरणादायक नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर, कई अन्य नेताओं और नागरिकों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को सराहा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचे। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा ने अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को सम्मानित किया। नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में घोषणा की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन, 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 2015 में उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के कारण हुआ।
















































































Leave Your Message