पीएम नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक से लौटकर आए भारतीय एथलीटों से की मुलाकात जिसमें उन्होंने सभी से उनके अनुभवों के बारे में भी पूछा।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें भारत ने एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते। पेरिस ओलंपिक में कुल 117 भारतीय एथलीटों का दल गया था। देश वापस लौटने के बाद, 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन एथलीटों से मुलाकात की और उनके अनुभवों के बारे में जाना। पीएम मोदी ने एथलीटों से कहा कि उन्होंने देश का झंडा ऊंचा किया है और हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम पीछे रह गए, बल्कि हमें इस यात्रा से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। पीएम मोदी ने एथलीटों से बातचीत करते हुए पूछा कि मैदान पर आपकी खेल प्रदर्शन को पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन इसके अलावा आपने क्या किया? इस पर, पेरिस ओलंपिक में प्रभावित करने वाले युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने बताया कि टूर्नामेंट काफी लंबा था और उनका ध्यान अपने मैचों पर था। जब भी उन्हें समय मिलता था, वे सब मिलकर डिनर पर जाते थे। वहां उन्हें कई अन्य एथलीट्स से मिलने का मौका मिला और उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा, जो उनके लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने बताया कि पेरिस का माहौल और वहां की चीजें सीखने के लिए बहुत उपयोगी रहीं, क्योंकि यह उनका पहला ओलंपिक था। 

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के साथ संवाद में पीएम मोदी ने महिला रेसलर विनेश फोगाट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि विनेश पहली ऐसी भारतीय बनीं जो कुश्ती में फाइनल तक पहुंची जो हमारे लिए एक गर्व की बात है। शूटिंग के इवेंट्स में हमारे शूटर्स फाइनल तक पहुंचे। वहीं पीएम मोदी ने युवा रेसलर अमन सहरावत की भी तारीफ की और कहा कि व्यक्तिगत जीवन की कठिनाईंयों से भी इंसान अपने यात्रा को सपने को हासिल कर सकता है और मुश्किलें अपनी जगह रह जाती हैं। पेरिस ओलंपिक के बाद भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास ले लिया। पीएम मोदी से संन्यास के फैसले पर बातचीत के दौरान, श्रीजेश ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से इस बारे में सोच रहे थे। उन्होंने 2002 में पहली बार कैंप में शामिल होने के बाद 20 साल की खेल यात्रा को एक अच्छे मुकाम पर समाप्त करने का निर्णय लिया। सेमीफाइनल हारने के बावजूद, उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खुशी जताई।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स