फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में श्रद्धा कपूर ने शेयर किया अपने स्ट्रगल का किस्सा। 

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्री 2 कल 15 अगस्त को सिनेमानघर में रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हर कोई मूवी देखने के बाद इसकी कहानी और किरदारों की तारीफ कर रहा है। लोगो को उनकी यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इस बिच श्रद्धा की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ राजकुमार राव भी वहां बैठे हुए नजर आते हैं। दरसल श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'स्त्री 2' का जमकर प्रमोशन करते हुए नजर आए इस दौरान उन्होंने कई बार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बात की। सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया।

श्रद्धा कपूर ने बताया की उन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि वह अब कॉलेज छोड़कर एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखना चाहती हैं। इस पर उनके पिता, शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें जो करना है, खुद ही करना होगा और वह किसी को फोन नहीं करूँगा।  इसके आगे एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए शेयर किया कि जब उनकी पहली फिल्म 'तीन पत्ती' आई तो वह असफल हुई और उसके बाद दूसरी भी असफल हुई। फिर काफी सारे ऑडिशन करने पड़े, क्योंकि उस समय कोई नहीं चाहता था मेरे साथ काम करना। खासकर जब आप फ्लॉप फिल्म का बैग ऐज लेकर चलते हैं, तो बहुत मुश्किल होता है अगली फिल्म मिलना। इसके आगे श्रद्धा ने कहा कि फिर मोहित सूरी उनके साथ काम करने को राजी हुए और उन्हें आशिकी 2 मिली, जो सुपरहिट हुई। और वही से ही मेरी ज़िंदगी की एक नई शुरुआत शुरू हुई। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स