पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पहला मामला, डब्लूएचओ ने घोषित की इमरजेंसी। 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 'मंकीपॉक्स' को किया है इमरजेंसी को घोषित, अब खबर आ रही है पड़ोसी देश पाकिस्तान में गुरुवार के दिन पहला मंकीवॉयरस मरीज मिला है। यह व्यक्ति हाल ही में साऊदी अरब से पाकिस्तान आया था। पाकिस्तानी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति दीर शहर का निवासी था और फिलहाल मर्दान में रह रहा है। इस व्यक्ति में 3 अगस्त को सऊदी अरब से लौटने के बाद एमपॉक्स का पता चला। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतते हुए संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों की पहचान और उनके स्वास्थ्य की निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही, बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं और लोगों को मंकीपॉक्स के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 

एमपॉक्स अफ्रीका के कुछ हिस्सों में तेजी से फैल रहा है, और यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को जल्दी प्रभावित करता है। एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। कांगो में एमपॉक्स के दो प्रमुख स्ट्रेन फैल रहे हैं: एक एन्डेमिक फॉर्म जो यात्रा करने वालों में फैलता है, और दूसरा नया स्ट्रेन जो नए तरीकों से फैल रहा है। हालांकि एमपॉक्स एक गंभीर समस्या है, इसे कोविड की तरह हवा में फैलने के सबूत नहीं मिले हैं। एमपॉक्स के लक्षण संपर्क में आने के 3 से 17 दिन बाद शुरू होते हैं और 2 से 4 सप्ताह तक रह सकते हैं, जिसमें बुखार, त्वचा पर लाल चकत्ते, लिम्फ नोड्स में सूजन, सिरदर्द, मांसपेशियों और पीठ में दर्द, ठंड लगना और थकान शामिल हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स