ट्विंकल खन्ना ने साझा की बेटी के लिए सुरक्षा टिप्स, बताया: 50 साल बाद भी वही सलाह।
कोलकाता में रेप और मर्डर केस के सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में है। कोलकाता और देशभर में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। आम जनता से लेकर मशहूर हस्तियों तक, सभी इस घटना से स्तब्ध हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की अपील की है, जबकि आलिया भट्ट ने महिलाओं की सुरक्षा में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसी बिच ट्विंकल खन्ना ने भी इस मुद्दे पर होनी राय दी है ट्विंकलव खाना ने अपने इंस्टा अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की है जिसमे उन्होंने महिला की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिकिर्या व्यक्त की है। साथ ही यह तक बोला गया है की आज़ादी के इतने समय बाद भी महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं है। ट्विंकल खन्ना खुद भी एक बेटी नितारा की मां हैं। ऐसे में उन्होंने कोलकाता केस में अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह आज भी अपनी बेटी को वही बातें सिखा रही हैं जो उन्हें आज से 50 साल पहले सिखाई जाती थीं, जब वह बच्ची थीं।
ट्विंकल ने पोस्ट में लिखा है की इस ग्रह में और देश में मुझे 50 साल पूरे हो गए है लेकिन आज भी में अपनी बेटी को वही बात सिखाती हूँ जो मुझे मेरे बचपन में सिखाई जाती थी। पार्क, स्कूल या बीच पर अकेले मत जाओ। किसी मर्द के साथ अकेले मत जाओ भले ही वो तुम्हारे चाचा, कजिन या दोस्त हों। सुबह, शाम और खासतौर पर रात में अकेले बिलकुल मत जाओ। अकेले मत जाओ क्योंकि यह अगर-मगर का सवाल नहीं है, अकेले मत जाओ क्योंकि हो सकता है कि तुम वापस ही न आ पाओ'। इसी के साथ कई और अभिनेत्रियों ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया जिसमे यह नाम शामिल है करीना कपूर, कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स ने इस जघन्य अपराध पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
















































































Leave Your Message