जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जम्मू-कश्मीर में तीन चरण, हरियाणा में एक चरण होंगे चुनाव।
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों पर तीन फेज में वोटिंग होगी। पहला फेज 18 सितंबर, दूसरा फेज 25 सितंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में 42.6 लाख महिलाओं समेत कुल 87.09 लाख मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि वहां, मतदान के लिए कुल 11,838 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
- जम्मू-कश्मी
- विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे।
- पहले चरण की वोटिंग 18 सितंबर को होगी।
- दूसरे चरण की वोटिंग 25 सितंबर को होगी।
- तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा।
- वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होगा. हरियाणा में सिंगल फेज में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजा 4 अक्टूबर को आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में चुनाव के लिए 20, 629 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जिनमें 10 हजार से ज्यादा वोटर 100 साल से ऊपर के हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि हरियाणा में 27 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी।
- हरियाणा
- सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा।
- हरियाणा चुनाव की काउंटिंग भी 4 अक्टूबर को होगी।
















































































Leave Your Message