भारतीय जनता पार्टी की आज होगी एक बड़ी बैठक, चुनावों और सदस्यता अभियान पर होंगी चर्चा। 

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस बैठक में चुनाव से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें पार्टी सदस्यता अभियान भी शामिल है। इससे पहले शुक्रवार देर रात पार्टी के महासचिवों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हुई। इस बैठक में यह तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक सितंबर से देशभर में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को शुरू करेगी। 

भाजपा में सदस्यता अभियान के बाद ही संगठन के चुनाव करवाए जाते हैं। पार्टी के संविधान के अनुसार सदस्यता अभियान के बाद मंडल,जिला और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अध्यक्ष का चुनाव होता है। इसके साथ ही नड्डा के आवास पर शुक्रवार को देर रात हुई बैठक में शनिवार को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक के एजेंडे पर भी मुहर लगाई गई। आज होनेवाली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के साथ-साथ संगठन के चुनावों पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश, और अन्य प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, राधामोहन दास अग्रवाल, विनोद तावड़े, तरुण चुग, अरुण सिंह, और दुष्यंत गौतम भी शामिल हुए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स