विनेश फोगाट का पेरिस से दिल्ली लौटने पर शानदार स्वागत, ओलंपिक मेडल की उम्मीदों के साथ लौटीं घर।
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से लौटकर 17 अगस्त की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गईं। उनका एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ, जिसमें भारत के ओलंपिक मेडल विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी शामिल हुए। विनेश फोगट का स्वागत खास तौर पर नाच-गाने के साथ किया गया है। में महिला 50 किलोग्राम रेसलिंग के गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित की जाने वाली भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट आज सुबह देश वापस लौट आईं हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद वहां पर आए फैंस ने विनेश का जोरदार तरीके से स्वागत किया है। विनेश को जब गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले अयोग्य करार दिया गया था तो उसके लेकर भारतीय ओलंपिक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इस मामले को लेकर विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में साझा सिल्वर मेडल देने की अपील भी की थी, लेकिन उनकी याचिका को 14 अगस्त की शाम सीएएस की तरफ से खारिज कर दिया गया था।
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर विनेश फोगाट के स्वागत के लिए बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और अन्य पहलवान मौजूद थे। उनके परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे, जिसमें उनके भाई हरिंदर पूनिया ने एएनआई को बताया कि रेसलिंग और खेल के समर्थक विनेश के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आए हैं। उन्होंने कहा कि घर पर भी विनेश के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। भले ही विनेश ओलंपिक मेडल नहीं जीत पाईं, लेकिन हम और कड़ी मेहनत करेंगे ताकि भविष्य में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत सकें। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय विनेश अपने स्वागत को देखकर भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को नहीं रोक सकीं।
















































































Leave Your Message