स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम: पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये की कमाई, शानदार शुरुआत। 

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, और अभिषेक बनर्जी स्टारर 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। इस हॉरर कॉमेडी का दर्शकों ने बेसब्री से इंतजार किया था, जिसका सबूत फिल्म की पहले दिन की कमाई से मिलता है। पहले दिन फिल्म ने भारत में 60.3 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 76.5 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म के सामने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में भी चल रही हैं, लेकिन कमाई के मामले में 'स्त्री 2' उनसे कहीं आगे है। दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, और ये संकेत देते हैं कि फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है। स्त्री 2 ने रिलीज के दूसरे दिन, अपने नेट टोटल में 30 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे नेट कलेक्शन 90.3 करोड़ रुपये हो गया। इस सॉलिड परफॉर्में ने स्त्री 2 की कुल कमाई को 100 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है, जो इस जॉनर की फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्त्री 2 को लेकर दर्शकों के बीच के क्रेज और लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ये वीकेंड खत्म होते-होते आराम से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

शुक्रवार, 16 अगस्त, 2024 को हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म स्त्री 2' को 45.31 प्रतिशत की अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी पूर्व भूमिकाओं को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की अगली कड़ी में, चंदेरी शहर में एक भयानक दैत्य का आतंक फैला हुआ है, और नगरवासी इस दैत्य से मुक्ति के लिए फिर से स्त्री की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा, फिल्म में कुछ चौंकाने वाले कैमियो भी हैं, जिनमें 'भेड़िया' के वरुण धवन और अक्षय कुमार शामिल हैं।

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स