रक्षाबंधन पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी पुलिस भर्ती में 20% महिला सीटें, मुफ्त बस यात्रा की सुविधा। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा कि आगामी पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी, ताकि वे सड़कों पर शोहदों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर सकें। सीएम योगी आज अंबेडकर नगर जनपद में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बार यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक युवाओं की भर्ती होने जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी, जिससे वे सड़कों पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश के हर जिले का युवा इसमें शामिल होगा। यह भर्ती पांच चरणों में पूरी होगी। उनके इस ऐलान को रक्षाबंधन के मौके पर बहनों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है। दूसरी ओर, राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी यूपी उपचुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों और बेटियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 24 घंटे मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। वे अपने साथ परिवार के किसी एक सदस्य को भी ले जा सकती हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। अगर कोई ऐसा करेगा, तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अम्बेडकरनगर, जो सात साल पहले माफिया और अपराधियों के कारण बदनाम था, अब नए उद्योगों के आगमन के साथ विकास की दिशा में बढ़ रहा है। सरकार जनता के साथ है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स