प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का ऐतिहासिक पोलैंड दौरा,साथ ही यूक्रेन में भी करेंगे यात्रा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 अगस्त को पोलैंड का दौरा करेंगे। यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। इसके बाद, वे युद्धग्रस्त यूक्रेन की यात्रा पर भी जाएंगे। 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद, यह पहला अवसर होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यहां, वे राष्ट्रपति आंद्रेज़ सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी पोलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पोलैंड के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जाएंगे, जहां वह कीव में राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक, जन-संपर्क, मानवीय सहायता और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। यूक्रेन में वह भारतीय समुदाय के छात्रों तथा अन्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पोलैंड का दौरा बहुत खास है, क्योंकि 45 साल में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। यह यात्रा उस समय हो रही है जब भारत और पोलैंड के बीच कूटनीतिक संबंधों की 70वीं सालगिरह भी है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत और पोलैंड के बीच का संबंध द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू हुआ था, जब पोलैंड की छह हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने भारत की जामनगर और कोल्हापुर रियासतों में शरण ली थी। यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद है। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा किया था और वहां उन्हें रूस का सर्वोच्च सम्मान मिला था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स