'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड: 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने केवल पांच दिनों में 228 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही, 'स्त्री 2' 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, और इसने साल की पहले नंबर पर रही हिंदी फिल्म 'फाइटर' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, वीकेंड कलेक्शन के मामले में 'स्त्री 2' ने प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को भी मात दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार यानी रक्षा बंधन के दिन स्त्री 2 ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके साथ फिल्म का टोटल डॉमेस्टिक कलेक्शन 228.45 करोड़ पहुंच गया है। वहीं ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' ने अपने पहले वीकेंड में 119 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऋतिक रोशन की फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 338 करोड़ कमाए थे और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 211.71 करोड़ कमाई की।
'स्त्री 2' को स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के चलते भी काफी लाभ मिला है। फिल्म 14 अगस्त को प्रीव्यू के बाद 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन ही 'स्त्री 2' ने 51.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रक्षा बंधन के दिन, जब देश के कई हिस्सों में छुट्टियां थीं, फिल्म ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की। सबसे अधिक दर्शक संख्या दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, भोपाल, अहमदाबाद और जयपुर में देखी गई।
















































































Leave Your Message