21 अगस्त को भारत बंद, जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद?

एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद का समर्थन कई दलित संगठनों ने किया है, और बसपा ने भी इसका समर्थन किया है। किसी भी संभावित तनाव से बचने के लिए पुलिस को सभी जिलों में अतिरिक्त तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों को वास्तव में आरक्षण की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले पर व्यापक बहस छिड़ गई है। भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की राज्य सरकारों को अनुमति दे दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को वास्तव में आरक्षण की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले पर व्यापक बहस शुरू हो गई है, और भारत बंद का ऐलान करने वाले संगठन इसे पलटने की मांग कर रहे हैं।

भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद रहेगा इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं। भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक और सरकारी दफ्तरों के बंद रहने संबंधी अभी तक कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है, इसलिए संभावना है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स