मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर हमला, जेल में डालकर दिल्ली के विकास को रोका गया है। 

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में 20 अगस्त को आयोजित एक पदयात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यात्रा के दौरान हर जगह लोगों से भारी समर्थन और प्यार मिल रहा है। सिसोदिया ने आगे कहा कि लोग विश्वास के साथ कह रहे हैं कि अब मनीष जी आ गए हैं, तो अरविंद केजरीवाल जी भी जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। सिसोदिया ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं द्वारा उठाए गए आरोप और साजिशें जनता को धोखा देने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी की जड़ों में गहरी मजबूती है, और किसी भी मुश्किल स्थिति का सामना वे मिलकर करेंगे। सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि दिल्ली की जनता का समर्थन उनके साथ है और वे भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

आप नेता मरीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली में हो रहे तेज विकास कार्यों को रोकने के लिए उन्हें जेल में डाला है। अरविंद केजरीवाल जी को सिर्फ दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए जेल में डाला गया है. उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपनी पदयात्रा के दौरान लगातार बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की कोशिश है कि आम आदमी पार्टी को तोड़ा जाए और पार्टी के प्रमुख नेताओं को जेल में डालकर साजिश की जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की असली मंशा सभी को पता है, और इसका उद्देश्य आम आदमी पार्टी को कमजोर करना है। सिसोदिया ने जोर देकर कहा कि कठिन समय के बावजूद आम आदमी पार्टी टूटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी अपने सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और चुनावी मुकाबले में दिल्ली की जनता बीजेपी को एक बार फिर करारा जवाब देगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स