कौन बनेगा करोड़पति 16: नरेशी मीणा 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचीं, क्या बन पाएंगी इस सीजन की पहली करोड़पति?
कौन बनेगा करोड़पति शो के शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट कर रहे है। 12 अगस्त को इस शो का प्रीमियर हुआ था। हर साल की तरह इस बार का 16 वा सीजन भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। और अब प्रीमियर के कुछ ही दिनों में केबीसी 16 को वो पहली कंटेस्टेंट भी मिल गई है जो करोड़पति बनने से महज 1 सवाल दूर है। जी हां, ये कंटेस्टेंट हैं राजस्थान की नरेशी मीणा, जो कि 15वें सवाल यानी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई हैं। अगर नरेशी कौन बनेगा करोड़पति 16 के 15वें सवाल का जवाब दे पाती हैं तो वह इस सीजन की पहली करोड़पति बन जाएंगी। हालांकि, यह देखना बाकी है कि नरेशी इस सवाल का सही जवाब दे पाएंगी या इसे क्विट कर देंगी। इसका पता तो एपिसोड के टेलीकास्ट के बाद ही चलेगा, लेकिन मेकर्स द्वारा जारी किए गए नरेशी के प्रोमो ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि नरेशी 15वें सवाल तक पहुंच चुकी हैं और 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एपिसोड 21 और 22 अगस्त को टेलीकास्ट होगा।
नरेशी अपनी बुद्धिमता के साथ एक और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, शो में शामिल होने पर नरेशी ने बताया था कि वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं और वह इस शो से जीती गई रकम से अपना इलाज कराएंगी। नरेशी की बात की जाए तो वह राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली हैं और इन दिनों सवाई माधोपुर में वुमन एंपारमेंट विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। अमिताभ बच्चन भी नरेशी और उनकी हिम्मत से काफी प्रभावित लगे। शो का पहला सीजन 2000 में इसका प्रीमियर हुआ था इसके बाद से लेकर अब तक केबीसी के कई सीजन आए और ये शो का 16वां सीजन है। कौन बनेगा करोड़पति देश के सबसे पॉपुलर गेम शोज में से एक है, जो अभी तक कईयों की किस्मत बदल चुका है।
















































































Leave Your Message