मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देशभर में भारी बारिश और मूसलधार बारिश की भविष्यवाणी।
देश के कई इलाको में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आज के लिए मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, केरल, असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाको में में अगले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, और 26 अगस्त तक उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र वर्षा की भविष्यवाणी की है। इस दौरान, इन क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलभराव, सड़कें बंद होने और भूस्खलन की घटनाओं की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
दिल्ली में आज बारिश कम हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए मौसम पूर्वानुमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि आने वाले पांच दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 23 से 26 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा की संभावना है। 24-26 के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, 25 अगस्त को मराठवाड़ा; 26 को सौराष्ट्र और कच्छ, 25 और 26 अगस्त को गुजरात में तेज बारिश हो सकती है।
















































































Leave Your Message