मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी, एयरपोर्ट पर आपातकाल का किया ऐलान।
मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। धमकी सुबह 7.30 बजे मिली थी, और इसके छह मिनट बाद पूरे एयरपोर्ट पर आपातकाल का ऐलान कर दिया गया। प्लेन को सुरक्षित लैंड कराया गया और फिर आइसोलेशन बे में ले जाकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद प्लेन की पूरी जांच की गई, जिसमें कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। इस दौरान किसी को भी कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि यह एक फर्जी कॉल है, लेकिन सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर पूरी सुरक्षा जांच की गई और सभी 135 यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया। विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के करीब पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी की जानकारी दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी किसने और कैसे दी।
मंगलवार (20 अगस्त) को दिल्ली के कई अस्पतालों और एक मॉल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इन ईमेल में एम्स, सफदरजंग, अपोलो, मूलचंद, मैक्स और सर गंगा राम अस्पताल समेत करीब 50 सरकारी और निजी अस्पतालों का उल्लेख था। ईमेल में लिखा था कि कई विस्फोटक काले बैग में रखे गए हैं और इनमें से कुछ ही घंटों में विस्फोट होगा। संदेश में दावा किया गया कि इमारत में मौजूद हर व्यक्ति की जान खतरे में है और यह दिन उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। धमकी देने वाले समूह ने स्वयं को 'कोर्ट' नामक बताया और कहा कि वे आतंक फैलाना जारी रखेंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन धमकी भरे ईमेल की शैली पहले भेजे गए धमकी भरे ईमेल की तरह है, जिनमें तारीख का उल्लेख नहीं किया गया था।
















































































Leave Your Message