प्रधानमंत्री मोदी का पोलैंड दौरा, महत्वपूर्ण बैठकें और यूक्रेन यात्रा की शुरुआत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय पोलैंड दौरे पर हैं, जो पिछले 45 वर्षों में भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला पोलैंड दौरा है। यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने नवानगर के जाम साहब और कोल्हापुर महाराज के स्मारकों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यात्रा के दूसरे दिन, गुरुवार को, पीएम मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा ले सकते हैं। वह राष्ट्रपति डूडा के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। पोलैंड में पीएम मोदी दूसरे दिन बिजनेस लीडर्स के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी बातचीत करेंगे।
पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
दोपहर 1.30-1.45 बजे - चांसलरी में औपचारिक स्वागत।
दोपहर 1.45- 2.15 बजे - पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ पीएम मोदी की बैठक।
दोपहर 2.15- 2.55 बजे - प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता।
दोपहर 3.05 - 3.00 बजे - प्रेस वार्ता।
दोपहर 3.00- 4.50 बजे - पोलैंड के प्रधानमंत्री की तरफ से दिए गए लंच में शामिल होंगे पीएम मोदी।
शाम 5.30-6.30 बजे - पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक।
7.20- 7.50 बजे - बिजनेस लीडर्स के साथ पीएम मोदी की बातचीत।
8.00-8.40 बजे - पोलैंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ पीएम मोदी की बातचीत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे के बाद सीधे यूक्रेन जाएंगे। वह विशेष ट्रेन, रेल फोर्स वन, के माध्यम से पोलैंड से कीव पहुंचेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के संदर्भ में पीएम मोदी का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले, पीएम मोदी ने रूस जाकर राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। अमेरिका ने भी पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा को 'महत्वपूर्ण' बताया है। यूक्रेन की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत अशांत क्षेत्रों में शांति का समर्थन करता है और यह युद्ध का युग नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संघर्ष को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए।
















































































Leave Your Message