युवराज सिंह की बायोपिक पर बनेगी फिल्म, क्या रणबीर कपूर निभाएंगे भूमिका ?
मंगलवार को टी-सीरीज के सोशल मीडिया अकाउंट से पुष्टि कर दी गई है कि अब युवराज सिंह की जीवनी पर बायोपिक बनाई जाएगी। फिलहाल मूवी का टाइटल 'सिक्स सिक्सेज' रखे जाने का अनुमान है और यह फिल्म युवराज के वर्ल्ड कप में लाजवाब प्रदर्शन से लेकर कैंसर को मात देने तक कई अहम पहलुओं को कवर करेगी। खैर बायोपिक की घोषणा तो हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर युवराज का रोल कौन निभाएगा? हालांकि अभी तक फिल्म के ना टाइटल की औपचारिक घोषणा हुई है और ना ही किसी अभिनेता के नाम पर ठप्पा लगाया गया है। मगर कुछ समय पूर्व एक मीडिया इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा था कि वो चाहते हैं कि रणबीर कपूर उनका किरदार निभाएं। कैंसर को मात देने वाले इस भारतीय क्रिकेटर ने बताया कि वे रणबीर की 'एनीमल' मूवी में एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्हीं को अपने किरदार के लिए सबसे सही व्यक्ति करार दिया था।
युवराज सिंह ने अपनी बायोपिक की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ कि मेरी कहानी को लाखों-करोड़ों लोग देखेंगे, जिसे भूषण कुमार और रवि भागचंदका प्रोड्यूस कर रहे हैं। क्रिकेट मेरे जीवन का सबसे प्रिय हिस्सा रहा है, और इसी खेल ने मुझे कठिन समय में सहारा दिया। मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और लोग इसे देखकर अपने सपनों की ओर जुनून के साथ आगे बढ़ेंगे। कहा जा रहा है की युवराज की बायोपिक में कैंसर से जूझने की कहानी पर भी अलग से ध्यान किया जा सकता है।
















































































Leave Your Message