भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का शेड्यूल जारी।
इस साल भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 10 टेस्ट मैच खेलेगी। हाल ही में बीसीसीआई ने ट्वीट कर ऐलान किया है कि भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे के दौरान भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी होगी, जो जून और जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी। भारत और इंग्लैंड के साथ अगले साल होने वाली है टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इसके बाद का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में, और साथ ही तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्डस के मैदान पर होगा। और चौथा टेस्ट मैनचेस्टर 23 जुलाई से और पांचवा मैच जो होगा वह 31 जुलाई को लंदन के मैदान पर होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल,
* पहला टेस्ट: 20-24 जून, हेडिंग्ले।
* दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, बर्मिंघम।
* तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, लॉर्ड्स।
* चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, मैनचेस्टर।
* पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, लंदन।
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि अगले साल जून और जुलाई में भारत का इंग्लैंड दौरा एक प्रमुख क्रिकेट इवेंट होगा। पिछली पुरुष टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जबकि भारत ने इस साल की शुरुआत में 4-1 से सीरीज जीती थी। अगले साल भारतीय महिला टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 (5 मैच) और वनडे (3 मैच) सीरीज खेलेगी।
















































































Leave Your Message