झारखंड चुनावों से पहले सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान,  'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की करी शुरुआत। 

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। पलामू में गुरुवार (22 अगस्त) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सीएम सोरेन ने वित्तीय सहायता योजना के तहत अगले पांच वर्षों में महिला लाभार्थियों के खातों में एक लाख रुपये पहुंचाने का वादा किया है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें चुनावों में आकर्षित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू से ही 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की 5.91 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में 1,000 रुपये की पहली किस्त भी ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हमने योजना के तहत 1,000 रुपये देना शुरू कर दिया है और यह आगे भी जारी रहेगा। मैं अगले पांच सालों के भीतर महिला लाभार्थियों के खातों में एक लाख रुपये पहुंचाने का वादा करता हूं। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि उनकी सरकार ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के 'सखी मंडलों' को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोरेन ने कहा, "सखी मंडलों के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए गए हैं, ताकि जुड़ी हुई लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। भारत के विभिन्न राज्यों की सरकारें केंद्र सरकार के सहयोग से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं पेश करती हैं। हाल ही में झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स