नीरज चोपड़ा ने सिर्फ 14 दिनों के भीतर तोड़ा पेरिस ओलंपिक का रिकॉर्ड। 

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। केवल 14 दिनों के भीतर, उन्होंने पेरिस ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पेरिस ओलंपिक में नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन अब लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनके सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। हालांकि, नीरज इस थ्रो के बावजूद लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। पहले स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 90.61 मीटर का थ्रो किया। एंडरसन पीटर्स ने पेरिस ओलंपिक में तीसरा स्थान प्राप्त किया था और ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि नीरज ने वहां सिल्वर मेडल हासिल किया था।

लुसाने डायमंड लीग के अंतिम थ्रो में नीरज चोपड़ा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दिखाई और दूसरे स्थान पर रहे। पहले थ्रो में उन्होंने 82.10 मीटर, दूसरे में 83.21 मीटर, तीसरे में 83.13 मीटर और चौथे में 82.34 मीटर की दूरी तय की। पांचवे थ्रो में उन्होंने सुधार दिखाते हुए 85.58 मीटर की दूरी पार की। फिर, छठे और अंतिम थ्रो में नीरज ने 89.49 मीटर का थ्रो करके सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया। नीरज चोपड़ा एक बार फिर 90 मीटर के आंकड़े को छूने में विफल रहे। लंबे समय से 90 मीटर का थ्रो करने की कोशिश में लगे नीरज अब तक सफल नहीं हो सके हैं। उनके करियर का बेस्ट थ्रो 2022 के स्टॉकहोम डायमंड लीग में रहा, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तय की थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि नीरज कब 90 मीटर के आंकड़े को छू पाते हैं। लुसाने डायमंड लीग में, उन्होंने ग्रोइन की समस्या के बावजूद भाग लिया, लेकिन 90 मीटर की दूरी को पार नहीं कर सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स